WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 75% से 90% सब्सिडी

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024: भारत में किसानों की आय बढ़ाने के लिए, केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसी संदर्भ में, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का आयोजन किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई है और इसका मुख्य लक्ष्य है किसानों को खेती और पशुपालन के क्षेत्र में उन्नत करना।

इस योजना के अंतर्गत, राज्य सरकार द्वारा दुधारू पशुओं की खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी ताकि सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के माध्यम से, किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए पशुपालकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ज्यादा जानकारी और आवेदन करने के लिए अंत तक पढ़े।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 Short Information

मुख्यमंत्री Hemant Soren जी द्वारा झारखंड राज्य के सभी किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत, सरकार द्वारा पशुपालन करने के लिए किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी। राज्य के उन किसानों को जो दूध व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें गाय या भैंस की खरीद पर 90% तक की सब्सिडी दी जाएगी। इससे किसानों को पशु खरीदने के लिए केवल 10% का भुगतान अपने जेब करना होगा बाकि खर्चा सरकार खुद वहन करेगी।

योजना का नाममुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना
किसने द्वारा शुरू की गयीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
लाभार्थी कौन होंगेराज्य के किसान
योजना का उद्देश्यकिसानों की आय में वृद्धि करना
कितनी सब्सिडी राशि मिलेगी75% से 90%
आवेदन कैसे करना है ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटanimalhusbandry.jharkhand.gov.in

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्या लाभ है ?

  • इस योजना के जरिए किसानों की आय में वृद्धि होगी।
  • अच्छी नस्ल के पशु खरीदने पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के जरिए किसानों को आजीविका के साधन प्राप्त होंगे।
  • झारखंड सरकार इस योजना के तहत निराश्रित महिलाओं को 90% तक की सब्सिडी प्रदान करेगी।
  • वहीं राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य जातियों को 75% सब्सिडी प्रदान करेगी।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • पशुधन विकास योजना के जरिए किस अच्छी गुणवत्ता के पशु खरीद पाएंगे।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए योग्यता ?

 मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को कुछ पात्रता एवं शर्तों का पालन करना होगा जो निचे दी गयी हैं:-

  • केवल झारखंड राज्य के मूल निवासी ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • पशुपालन करने वाले या किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
  • राज्य की दिव्यांग एवं विधवा महिलाएं भी इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले के पास पशुपालन के लिए पर्याप्त जगह और पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता के पास यह निम्नलिखित दस्तावेज़ होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • यदि दिव्यांग है तो दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • यदि विधवा महिला है तो विधवा प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता संख्या
PM Ujjwala Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के तहत आवेदन कर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आप ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है:

  • पहले आपको अपने नजदीकी पशुधन विभाग कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां आपको संबंधित अधिकारी से संपर्क करना होगा।
  • अब आपको वहां से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
  • आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर लेना होगा।
  • आवेदन फार्म को पशुपालन विभाग कार्यालय में ही जमा करवा देना होगा।
  • आपके आवेदन फार्म की जांच की जाएगी और उसके बाद सत्यापन किया जाएगा।
  • आपका आवेदन सफलतापूर्वक होने के बाद आपको सब्सिडी राशि का लाभ दिया जाएगा।

योजना के सम्बंधित लिंक्स

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Official NotificationClick Here
Check Other PostsSarkari Yojana

Leave a Comment